• October 4, 2026 9:50 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नेत्रहीन पति को बचाने तालाब में कूदी पत्नी, दोनों की डूबकर मौत…

ByReporter Pranay Raj

Oct 4, 2026

राज  की रिपोर्ट – 

अस्थावां थाना के शेरपुर गांव में रविवार को दर्दनाक हादसा हो गया। अहरा तालाब में डूबने से पति-पत्नी की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 50 वर्षीय नेत्रहीन धनकेश्वर मांझी और उनकी पत्नी धनकेसरी देवी के रूप में हुई है।

परिवार ने बताया कि गोतिया में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई थी। तालाब किनारे घर के मर्द बाल मुंडन करा रहे थे। महिलाएं वहीं, तालाब किनारे कपड़ा धो रही थीं। उसी दौरान नेत्रहीन अधेड़ पैर फिसलने से तालाब में गिर गए। समीप में कपड़ा धो रही पत्नी पति को बचाने के लिए तालाब में छलांग लगा दी। तालाब में पानी अधिक रहने के कारण दोनों की डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। घंटों मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने तालाब से दंपती का शव बरामद किया। दंपती की मौत के बाद गांव में परिजनों की चीख पुकार गूंजने लगी। थानाध्यक्ष सत्यम कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।