• June 11, 2026 6:44 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फोरलेन पर डिवाइडर निर्माण का ग्रामीणों ने किया विरोध…

ByReporter Pranay Raj

Jul 5, 2024

सूरज – 7903735887 

गिरियक प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय रैतर के पास फोर पर डिवाइडर निर्माण का ग्रामीणों ने विरोध किया। लोगों ने बताया कि डिवाइडर निर्माण से बच्चों के स्कूल की दूरी दो किलोमीटर बढ़ जाएगी। अभी स्कूल चंद कदम पर है। ज्यादा दूरी होने के कारण बच्चों की पढ़ाई बाधित हो जाएगी। हंगामा की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया गया। पुलिस की मौजूदी में निर्माण कंपनी के कर्मियों ने कार्य शुरू कर दिया।
पुलिस पदाधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाते हुए कि डीएम के आदेश पर सुरक्षा के दृष्टिकोण से डिवाइडर का निर्माण किया जा रहा है। बैरिकेडिंग व डिवाइडर नहीं रहने से दुर्घटना की संभावना ज्यादा है। नागरिकों को निर्माण में सहयोग करना चाहिए।