• September 24, 2026 10:55 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पिता को खाना पहुंचाने खेत जा रहे पुत्र की हो गई मौत, जाने घटना…

ByReporter Pranay Raj

Jul 5, 2024

रोहित – 7903735887 

नालंदा थाना क्षेत्र के चकनीरपुर गांव में शुक्रवार को किसान की करंट से मौत हो गई। मृतक अरुण कुमार के 30 वर्षीय पुत्र रमेश कुमार है। परिवार ने बताया कि युवक के पिता खेत की जुताई कर रहे थे।

वह पिता के लिए घर से खाना लेकर खेत जा रहा था। उसी दौरान रास्ते में पूर्व से गिरे विद्युत प्रवाहित तार के संपर्क में आकर, करंट से उसकी जान चली गई। कुछ देर बाद उधर ग्रामीण गए तो घटना का पता चला। तब तक युवक की जान जा चुकी थी।

मौत की खबर मिलने पर परिजनों की दहाड़ गांव में गूंजने लगी। परिजन व ग्रामीण घटना का जिम्मेवार विद्युत विभाग की लापरवाही को बता रहे हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।