• September 20, 2026 7:39 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – प्रसूता की मौत के बाद क्लिनिक में हंगामा, भारी संख्या मे पुलिस बल तैनात …

ByReporter Pranay Raj

Sep 19, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

लहेरी थाना क्षेत्र के रांची रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में शुक्रवार देर रात प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने कलेजा पीटते हुए हंगामा किया। परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी सुरजीत सिंह ने बताया कि प्रसव पीड़ा होने पर पत्नी नेहा कुमारी को उसके मायके भागनबिगहा थाना के अमरपुर गांव से उक्त क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। ऑपरेशन के बाद नेहा ने एक पुत्र को जन्म दिया, लेकिन इसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी।परिजनों का आरोप है कि उन्होंने कई बार डॉक्टर से मरीज को बेहतर इलाज के लिए बाहर ले जाने की अनुमति मांगी, लेकिन डॉक्टर हालत ठीक होने का भरोसा देते रहे। खून की कमी बताकर चार यूनिट ब्लड भी चढ़ाया गया, फिर भी सुधार नहीं हुआ। शुक्रवार रात करीब 8 बजे तक डॉक्टर और स्टाफ ने मौत की जानकारी नहीं दी और परिजनों को आईसीयू में भी नहीं जाने दिया।

हंगामे की सूचना पर लहेरी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन बल की तैनाती की गई। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि परिजनों की ओर से लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करा दिया गया, जिसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव लेकर चले गए।