• October 7, 2026 10:11 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सड़क जामकर हंगामा, आक्रोशितों ने कहा- लापरवाही से हुई मौत…

ByReporter Pranay Raj

Oct 7, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

सारे थाना क्षेत्र के जाना गांव के पास बुधवार की सुबह जमीन पर गिरे नंगे बिजली तार के संपर्क में आकर करंट से किसान की मौत हो गई। मृतक गोडवापर गांव निवासी कपिल यादव के 38 वर्षीय पुत्र सुरेंद्र यादव हैं। परिजनों ने बताया कि सुरेंद्र सुबह करीब 5 बजे धान के खेत में खाद छिड़कने निकले थे। रास्ते में पहले से गिरा 11 हजार वोल्ट का नंगा तार गिरा था, उसकी चपेट में आकर मौके पर ही किसान की मौत हो गई। बाद में खेत की ओर गई एक महिला ने शव देखा और ग्रामीणों को सूचना दी।

घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक बिहारशरीफ-बरबीघा मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही। पुलिस समझा बुझाकर जाम हटाई। सारे थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि लोगों शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। ग्रामीणों ने विभाग से मुआवजा और जर्जर तार बदलने की मांग की है।