• September 21, 2026 5:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा -चाचा बना हैवान, मासूम भतीजे का मुंह दबाकर कमरे में ले गया, फिर गला घोंटकर की हत्या, जानें कारण

ByReporter Pranay Raj

Jul 18, 2026

राज की रिपोर्ट – 

इस्लामपुर थाना क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव में चाचा ने चार साल के भतीजे की गला घोंटकर हत्या कर दी। पत्नी के प्रेमी संग फरार होने से आक्रोशित चाचा ने हत्याकांड को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपित फरार हो गया। मृतक की पहचान निक्की लाल केवट के पुत्र आयुष कुमार के रूप में हुई है। निक्की पंजाब के लुधियाना में रहते हैं।

शुक्रवार शाम आयुष की मां रानी देवी वीडियो कॉल पर पति से बात कर रही थीं। इसी दौरान आरोपी बड़ा भाई बल्ली केवट घर आया और मासूम को कमरे में ले जाकर गला घोंट दिया। बहन के शोर मचाने परिजन पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। आयुष को पहले इस्लामपुर अस्पताल फिर पावापुरी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां शनिवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की पत्नी एक सप्ताह पहले बच्चों के साथ प्रेमी के साथ चेन्नई चली गई थी। इसी गुस्से में उसने घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष रणविजय कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।