• July 12, 2026 10:15 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jul 12, 2026
thief

राहुल रंजन की रिपोर्ट  –

दीपनगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 17 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर सिपाह निवासी रोशन कुमार और किसान बाग निवासी प्रेम कुमार है। उसके पास से 17 पुड़िया ब्राउन शुगर व 11 हजार नगदी बरामद हुआ।

दीपनगर थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि चोरा बगीचा स्थित एक होटल के समीप दो युवक ब्राउन शुगर बेच रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने छापेमारी की। पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। जवानों ने खदेड़कर कर रोशन कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। फरार की पहचान कर उसे पकड़ लिया गया।