• September 23, 2026 7:34 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – शिक्षक समेत तीन की मौत, एक की अगले माह थी शादी…

ByReporter Pranay Raj

May 19, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

चंडी थाना क्षेत्र के बढ़ौना पेट्राेल पंप के पास मंगलवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक चंडी के मोहन टिशन गांव निवासी चांदमुनर मांझी के 24 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार हैं। युवक की 29 जून को शादी थी। शादी का कार्ड छपवाने वह निकला था। उसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार झा ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अज्ञात वाहन की पहचान कर उस पर केस दर्ज किया जाएगा।

वहीं, तेलमर थाना अंतर्गत जीवनपुर प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार को तबीयत बिगड़ने से शिक्षक की मौत हो गई। मृतक चंडी के गौरी गांव निवासी विनोद कुमार हैं। तेलमर थानाध्यक्ष ने बताया कि तबीयत बिगड़ने से मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट होगा।

इधर, दीपनगर थाना क्षेत्र बे बेरौटी-प्रयागपुर गांव में मंगलवार को चौकी से गिरकर 60 वर्षीय बुटाई मांझी की मौत हो गई। घटना बुजुर्ग के घर में हुई। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि परिजन के आग्रह पर शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिवार के हवाले कर दिया गया।