• April 17, 2026 11:26 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – सरकारी कर्मी के घर लाखों की चोरी…

ByReporter Pranay Raj

Apr 16, 2026

राज की रिपोर्ट – 

अस्थावां थाना पुलिस चोरी पर नकेल कसने में कमजोर साबित हो रही है। बुधवार की रात फतेहपुर गांव में बदमाशों ने रिटायर्ड पंचायत सचिव किशोरी प्रसाद सिंह के घर का ताला तोड़कर 4.16 लाख की संपत्ति चोरी कर ली।

रिटायर्ड कर्मी ने बताया है कि वे परिवार संग बिहारशरीफ के रामचंद्रपुर में रहते हैं। परिवार के लोग गांव जाते रहते हैं। तीन दिन पहले ही वह गांव से वह लौटे थे। सुबह में ग्रामीणों ने कॉल मुख्य दरवाजा के ताला टूटे होने की खबर दी। बदमाश सोने-चांदी का जेवर, 18 हजार नगदी, बर्तन, कपड़ा, जरूरी कागजात व अन्य सामान ले गया। जिसकी अनुमानित कीमत 4.16 लाख है। पुलिस केस दर्ज करने के लिए चोरी हुए जेवर के कागजात की मांग कर रही है। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि पीड़ित ने केस का आवेदन दिया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।