• June 13, 2026 1:29 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाइक सवार की मौत के बाद सड़क पर हंगामा…

ByReporter Pranay Raj

Apr 16, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

चंडी थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई। युवक बाइक से बहन को लाने नरसंडा जा रहा था। उसी दौरान हादसा हुआ। मौत की खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने हरनौत-जैतीपुर मार्ग को जाम कर दिया। लोग मुआवजा व फरार चालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे।
मृतक पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के गेरुआरी गांव निवासी स्व. सुरेंद्र बिंद का 19 वर्षीय पुत्र रोहित कुमार है। हंगामा की सूचना पाकर वेना थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पदािधकारी ने समझा बुझाकर हंगामा शांत कराया। तब करीब दो घंटे बाद जाम हटा। चंडी थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।