राहुल रंजन की रिपोर्ट
बेन थाना क्षेत्र के बेन गांव में चोरों ने एक बंद घर का कुंडी-ताला काटकर लाखों के जेवर समेत अन्य कीमती समानों की चोरी कर ली। घटना अमरेंद्र कुमार के घर में हुई। गृहस्वामी परिवार समेत दूसरे शहर गए थे। जिसका फायदा उठाते हुए बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने घटना की खबर पाकर गृहस्वामी गांव लौट आएं।
गृहस्वामी ने बताया कि कुंडी और ताला काटकर बदमाश अंदर दाखिल हुआ। फिर स्टोरवेल, बक्सा तोड़कर बहुओं के जेवर, कीमती सामानों की चोरी कर ली। जिसकी अनुमानित कीमत दस लाख से अधिक है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मौके पर एफएसएल व डॉग स्क्वायड टीम को बुलाया गया। चोरी का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

