• June 16, 2026 11:42 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – निगरानी के हत्थे चढ़े दारोगा जी , जानें उनकी करतूत

ByReporter Pranay Raj

Apr 25, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

राजगीर थाना क्षेत्र के गिरियक मार्ग में निगरानी की टीम ने शनिवार को 90 हजार रुपया रिश्वत लेते दारोगा देवकांत कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित दारोगा राजगीर थाना में तैनात हैं। आर्म्स एक्ट के केस में वह रिश्वत ले रहे थे। उसी दौरान निगरानी की टीम ने दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। निगरानी कार्रवाई से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया।
डीएसपी श्रीराम चौधरी के नेतृत्व में कार्रवाई हुई।

शिकायतकर्ता  डाक्टर रवि शंकर कुमार ने बताया कि आर्म्स एक्ट का झूठा मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। दारोगा देवकांत कुमार डायरी में मदद करने के लिए 20 हजार ले चुके थे। इसके बाद एक लाख रुपए की मांग कर रहे थे। 90 हजार में बात तय हुई। रिश्वत लेने के दौरान निगरानी ने दारोगा को गिरफ्तार कर लिया।