• April 25, 2026 10:39 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – नशे के धंधेबाजों ने गोली मार ली जान, सड़क जामकर हंगामा…

ByReporter Pranay Raj

Apr 25, 2026

राज की रिपोर्ट 

बिहार थाना क्षेत्र के थवई-सूफीनगर मोहल्ला में 23 अप्रैल की देर शाम शराब-ड्रग्स धंधेबाज ने पिता-पुत्र को गोली मार दी थी। शनिवार को इलाज के दौरान पटना में पिता की मौत हो गई। मृतक 41 वर्षीय सोहन मियां हैं।

जख्मी 12 वर्षीय पुत्र अली फरहान सदर अस्पताल में इलाजरत है। उसके कंधे से पिलेट निकाल ली गई है। पटना से शव लाने के बाद परिजनों व सैकड़ों मोहल्ले वासियों ने कटरा टीओपी के पास सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। लोग गिरफ्तारी के लिए हंगामा कर रहे थे।

आक्रोिशतों ने बताया कि घटना के तीन दिन बाद भी पुलिस ड्रग्स-शराब धंधेबाज नामज आरोपित बेचू मियां उर्फ लंगड़ा को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। शहर में खुलेआम ड्रग्स व शराब की बिक्री हो रही है। पुलिस धंधेबाजों पर कार्रवाई करने में डंडीमारी कर रही है। अवैध धंधे के विरोध करने पर पिता-पुत्र को गोली मारी गई थी।

थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। मौत के बाद दर्ज केस में हत्या की सुसंगत धारा लागू की जाएगी। समझा बुझाकर हंगामा शांत करा दिया गया।