• June 14, 2026 10:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाल सुधार गृह के बंदी ने की खुदकुशी, 10 बंदी भागा…

ByReporter Pranay Raj

Oct 16, 2021

एनके सिन्हा – 7903735887

आरा के धनुपरा के बाल सुधार गृह में शुक्रवार रात किशोर बंदी ने बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक पर गांव की एक लड़की भगा ले जाने का आरोप था। घटना के बाद बाल सुधार गृह में हड़कंप मच गया। जिसका फायदा उठाकर 10 अन्य किशोर बंदी फरार हो गए।
मृतक बक्सर नगर थाना क्षेत्र का निवासी है। गृह के प्रभारी अधीक्षक रविशंकर वर्मा ने बताया कि बाल पयर्वेक्षण गृह में 87 बाल बंदी है। इनमें 14 बाल बंदी क्वारैंटाइन रूम में रहते हैं। इसी में वह भी था। उसे अपहरण के मामले में 6 अक्टूबर को बाल सुधार गृह में लाया गया था। उसने बाथरूम में गमछा का फंदा बनाकर फांसी लगा खुदकुशी कर ली। फरार होने वाले 10 बाल किशोर की तलाश में छापेमारी की जा रही है।