• September 21, 2026 11:43 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बाइकों की भिड़ंत में गई जान…

ByReporter Pranay Raj

Oct 16, 2021

सूरज – 7903735887 

गिरियक थाना क्षेत्र के घोराही गांव के समीप एनएच 20 पर बने गड्‌ढ़े के कारण दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मृतक महानंदपुर निवासी डब्लू राम का 19 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार है। आक्रोशितों ने दीपनगर के महानंदपुर के समीप सड़क जाम कर हंगामा किया। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मुआवजा का आश्वासन दे ग्रामीणों को शांत कराया।

परिवार ने बताया कि चंदन नवादा जा रहा था। उसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। एनएच 20 पर बने गड्‌ढ़े के कारण दोनों बाइकों में भिड़ंत हुई। जिसमें चंदन की मौके पर जान चली गई।
थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

 

ई-रिक्शा पलटने से बच्ची की मौत

तेल्हाड़ा थाना अंतर्गत केशोपुर मोड़ के समीप गुरुवार को ई रिक्शा पलट जाने से ढाई साल के मासूम बच्ची की मौत हो गई। मृतका केला बिगहा गांव निवसी अरुण की पुत्री खुशी कुमारी है। घटना में बच्ची के पिता और मां रूबी कुमारी जख्मी हो गए। दंपती को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया। सीओ महेंद्र प्रसाद ने परिवार को आपदा के तहत चार का चेक उपलब्ध कराया।