• June 14, 2026 11:08 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – वाहन चेकिंग के दौरान साइबर फ्रॉड धराया…

ByReporter Pranay Raj

Oct 17, 2021

राज – 7903735887 

सारे थाना पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार साइबर फ्रॉड को गिरप्तार कर लिया। गिरफ्तार फ्रॉड ओइयाव निवासी राहुल कुमार है। उसके पास से 48 हजार नगदी, 19 एटीएम कार्ड, 3 आधार कार्ड बरामद हुआ।

थानाध्यक्ष प्रभा कुमारी ने बताया कि रविवार को बेनार मोड़ पर वाहन चेकिंग की जा रही थी। पुलिस को देख बाइक सवार भागने का प्रयास करने लगा। जिसे खदेड़कर पकड़ा गया। बैग की तलाशी लेने उससे 19 एटीएम कार्ड व नगदी मिला। भारी संख्या में एटीएम कार्ड मिलने पर युवक से पूछताछ की गई। तब उसके फ्रॉड होने का खुलासा हुआ।