• July 27, 2026 10:02 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – नौकरी लगने पर प्रेमी शादी से मुकरा, बाइक से घिसटी युवती- वीडियो वायरल…

ByReporter Pranay Raj

Jul 27, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

राजगीर में शादी का वादा कर मुकरने पर प्रेमी की बाइक से लटककर 100 मीटर तक घिसटी एक युवती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में युवती दर्द से चीखती हुई बाइक के साथ घिसटती नजर आ रही है। घटना करीब पांच दिन पुरानी बताई जा रही है। हालांकि न्यूज़ नालंदा और पुलिस प्रशासन इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

जानकारी के अनुसार पीड़िता राजगीर थाना क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी युवक नवादा जिले के नारदीगंज अंचल कार्यालय में अमीन बताया जा रहा है। दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का वादा किया था। अमीन की नौकरी लगने पर उसका व्यवहार बदल गया।

चार-पांच दिन पहले राजगीर में दोनों की मुलाकात हुई। शादी की बात पर विवाद बढ़ा तो युवक बाइक से भागने लगा। युवती ने उसे रोकने के लिए बाइक पकड़ ली। आरोपी ने रफ्तार नहीं रोकी और बाइक दौड़ा दी। इस दौरान युवती करीब 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही। कुछ दूर पर बाइक असंतुलित होकर पलट गई।

आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई कर दी। वायरल वीडियो में युवक कहता सुनाई दे रहा है – “यह मेरी पत्नी है, यह घरेलू मामला है।” पुलिस की प्रारंभिक जांच में दोनों के प्रेमी-प्रेमिका होने की पुष्टि हुई है।

राजगीर थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने बताया कि पीड़िता ने नवादा जिले के नारदीगंज थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।