• July 30, 2026 5:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – ऋण नहीं चुकाने पर बैंक ने किया मकान सील…

ByReporter Pranay Raj

Jan 13, 2022

राजा – 7903735887 

बिहार थाना क्षेत्र के कागजी मोहल्ला निवासी मो. सैयद सुल्तान आलम के मकान को बैंक अधिकारियों गुरुवार को सील कर दिया। डीएम शशांक शुभांकर के आदेश पर यह कार्रवाई हुई। भारतीय स्टेट बैंक मुख्य शाखा के प्रबंधक विनीत कुमार सिन्हा ने बताया कि सैयद सुल्तान आलम ने साल 2009 में मकान बनाने के लिए 11 लाख से अधिक रुपए का कर्ज लिया था।
जिसके बाद एक भी किस्त का भुगतान नहीं किया गया। रिमाइंडर व कागजी प्रकिया के बाद दंडाधिकारी की मौजूदगी में मकान सील कर पर्चा चिपकाया गया। मकान बैंक के अधीन है। उसकी खरीद-बिक्री विधि विरूद्ध होगा।