• September 22, 2026 9:53 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 38 लाख गबन का आरोपित झारखंड से गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Jan 13, 2022

सूरज – 7903735887 

राजगीर थाना पुलिस ने झारखंड में कार्रवाई कर 38 लाख रुपए गबन के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा गया आरोपित धनबाद के मुराईडीह निवासी संजय चौहान है। पुलिस आरोपी को राजगीर लेकर लौट रही है। दांगी टोला निवासी विनोद कुमार ने 38 लाख के ठगी का केस दर्ज कराया था। जिसमें संजय चौहान समेत 6 आरोपित है। राजगीर में होटल खोलने, ब्लैक मनी को व्हाइट करने का झांसा दे व्यवसायी से गिरोह ने सुनियोजित तरीके से ठगी की। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि एक आरोपित को धनबाद से गिरफ्तार कर लिया गया। फरार अरुण पासवान, संजय पासवान समेत अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। व्यवसायी को विभिन्न तरह का झांसा दे उनसे ठगी की गई।