राज
सोहसराय स्थित सनराइज कोचिंग सेंटर ने इस वर्ष मैट्रिक परीक्षा परिणाम में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर अपनी शैक्षणिक गुणवत्ता साबित की है। इस बार संस्थान के कुल 163 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 155 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी हासिल कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। यह परिणाम न केवल कोचिंग संस्थान के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है।
उच्च अंक प्राप्त करने वाले छात्रों में मोहम्मद समर ने 476 अंक (95.2 प्रतिशत) लाकर संस्थान में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं निशा कुमारी ने 454 अंक, साबरीन ने 445 अंक, दानिश ने 444 अंक और साहिब ने 429 अंक हासिल किए। इसके अलावा कुमकुम ने 423 अंक, अनीशा और कुसुम ने 411-411 अंक, अंजलि ने 407 अंक तथा सबा ने 399 अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इन छात्रों ने यह साबित कर दिया कि मेहनत और सही मार्गदर्शन से बड़ी सफलता हासिल की जा सकती है।
परिणाम घोषित होते ही कोचिंग संस्थान में जश्न का माहौल बन गया। सफल छात्र-छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। अभिभावकों ने भी संस्थान के शिक्षकों और प्रबंधन की सराहना करते हुए खुशी जाहिर की।
इस अवसर पर कोचिंग के निर्देशक श्रवण कुमार मेहता ने कहा कि यह सफलता छात्रों की लगन, शिक्षकों की कड़ी मेहनत और संस्थान की व्यवस्थित पढ़ाई पद्धति का परिणाम है। उन्होंने बताया कि यहां छात्रों को सिलेबस के अनुरूप नियमित कक्षाएं, साप्ताहिक और मासिक टेस्ट, मॉडल पेपर प्रैक्टिस और समय-समय पर डाउट क्लियरिंग सेशन की सुविधा दी जाती है। इसके साथ ही हर छात्र पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाता है, जिससे उनकी कमजोरियों को पहचानकर सुधार किया जा सके।
उन्होंने यह भी बताया कि संस्थान में अनुशासन और नियमितता पर विशेष जोर दिया जाता है। छात्रों को समय प्रबंधन, परीक्षा की रणनीति और आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए विशेष मार्गदर्शन दिया जाता है, जिससे वे परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर सकें।
संस्थान के शिक्षकों ने भी छात्रों की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि यह परिणाम आने वाले वर्षों के लिए प्रेरणा का काम करेगा। वहीं सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर अभ्यास को दिया।

