राज –
नालंदा थाना पुलिस ने बड़गांव सूर्य तालाब से लापता किशोर का शव बरामद किया। किशोर तीन दिनों से लापता था। पुलिस डूबकर मौत का अंदेशा जता रही है। मृतक यूपी के आजमगढ़ निवासी दिली रविदास के 15 वर्षीय पुत्र दिलवाले कुमार हैं। किशोर छठ में नत्थाचक गांव िस्थत ननिहाल आया था। जहां सुबह के अर्ध्य के बाद वह नहाने के दौरान डूब गया था। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि डूबकर मौत होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।
चंडी में महिला की मौत
चंडी थाना इलाके में शुक्रवार को आई तेज आंधी ने एक महिला की जान ले ली। आंधी में एक घर से लोहे का पाइप उड़कर महिला के सिर पर गिर गया। जिससे उनकी जान चली गई। मृतका चिश्तीपुर गांव निवासी रुकेश राम की 30 वर्षीया पत्नी रूपा देवी हैं। मृतका के पति हैदाराबाद में रहकर मजदूरी करते हैं। सीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि घटना की खबर मिली है। आवेदन मिलने पर प्रावधान के तहत परिवार को मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।
आंगनबाड़ी सेविका की मौत
इसी तरह सिलाव प्रखंड के गोरमा पंचायत के विंडीडीह आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि, उनके शिक्षक पति जख्मी हो गए। मृतका शिशभूषण विद्यार्थी की 52 वर्षीया पत्नी किरण कुमारी हैं। परिवार ने बताया कि दंपती राजगीर दंत चिकित्सक के पास जा रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन ने दोनों काे टक्कर मार दिया। जिससे महिला की मौत हो गई। जख्मी िशक्षक विम्स में इलाजरत हैं।
बाइक सवार महिला की मौत
वहीं, नगरनौसा थाना क्षेत्र के बदल बिगहा गांव के पास शुक्रवार को ट्रैक्टर के टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत हो गई। जबकि, बाइक चालक पुत्र रामजी कुमार जख्मी हो गए। मृतका करायपरसुराय थाना क्षेत्र के मेढ़ना गांव निवासी कृष्ण पासवान की 54 वर्षीया पत्नी गीतादे वी हैं।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।

