• June 3, 2026 1:56 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – इंटर छात्रा की सिर में गोली मारकर हत्या, जानें वारदात…

ByReporter Pranay Raj

Mar 27, 2026

राहुल रंजन

हरनौत थाना क्षेत्र के बिजली कॉलनी के रास्ते में शुक्रवार की सुबह एक घर के दूसरे फ्लाेर पर इंटर छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली बांए साइड कनपटी में मारी गई थी। किशोरी की लाश कुर्सी पर थी। समीप में चौकी पर कट्‌टा रखा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने कट्‌टा बरामद कर लिया। घटना विद्याभूषण शर्मा के मकान में हुई। जहां किशोरी परिवार के साथ किराया पर रहती थी। मृतका पटना जिला के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव निवासी विशष्ठ नारायण उर्फ कन्हाई महतो की 16 वर्षीया पुत्री काजल कुमारी इंटर में पढ़ाई करती थी।

घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। किशोरी की मां छोटे बेटे का इलाज कराने गुजरात गई हैं। उनके साथ छोटी बेटी भी गई है। इस कारण काजल अकेली थी। हत्या के कारणेां का खुलास नहीं हो सका है। लोग प्रेम-प्रसंग में हत्या की चर्चा कर रहे हैं। सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।