• June 3, 2026 1:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज़ नालंदा – रामनवमी: शोभा यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का जनसैलाब…

ByReporter Pranay Raj

Mar 27, 2026

राज – 

रामनवमी के पावन मौके पर शुक्रवार को शहर में भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से विधिवत रूप से प्रारंभ हुई। जहां सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। जय श्रीराम के जयघोष, भगवा ध्वज और भक्ति गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

शोभा यात्रा श्रम कल्याण केंद्र मैदान से निकलकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। यह यात्रा भरावपर, पोस्ट ऑफिस मोड़, पुलपर और सालूगंज होते हुए बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालु राम भक्तों पर फूलों की वर्षा कर उनका स्वागत किया गया। विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संगठनों द्वारा पेयजल और शरबत की व्यवस्था की गई थी। जगह-जगह स्टॉल लगे थे।

शोभा यात्रा में आकर्षक झांकियां भी शामिल थीं। जिनमें भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के जीवन प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया। पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन, ढोल-नगाड़ों की गूंज और युवाओं के उत्साह ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। शोभा यात्रा नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार की अगुवाई में निकाली गई थी। एसपी भारत सोनी जुलूस के साथ चल रहे थे। सुरक्षा को लेकर 4500 बलों की तैनाती की गई थी।