• June 3, 2026 1:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – 10 हजार रुपये घूस लेते बीसीएम गिरफ्तार, जानें कार्रवाई ….

ByReporter Pranay Raj

Mar 26, 2026

राज – 

निगरानी की टीम ने गुरुवार को नगरनौसा अस्पताल के बीसीएम मंजीत कुमार को 10 हजार रुपये घूस लेते रंगेहाथ दबोच लिया। उनपर आशा बहाली के एवज में 25 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है। निगरानी की टीम उन्हें अपने साथ पटना ले गयी। एक सप्ताह में प्रखंड में निगरानी की यह दूसरी कार्रवाई है। इससे पहले 20 मार्च को बीपीआरओ को गिरफ्तार किया गया था।

निगरानी के डीएसपी श्रीराम चौधरी ने बताया कि आशा बहाली के नाम पर बॉबी कुमारी से 25 हजार रुपये की मांग की गयी थी। महिला ने इसकी शिकायत निगरानी में की। इसके बाद महिला के आरोपों की जांच की गयी। आरोप सही पाये जाने पर धावा दल का गठन कर छापेमारी की गयी। जैसे ही बीसीएम ने रुपये लिये, टीम के सदस्यों ने उन्हें धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया है। एक सप्ताह पहले बीपीआरओ को छठ घाट की फाइल बढ़ाने के नाम पर 12 हजार रुपये घूस लेते पकड़ा गया था। इन कार्रवाई से सरकारी कर्मी सदमे में हैं। यही पूछ रहे हैं कि अगला नंबर किसका है।