• June 3, 2026 1:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – महिला सिपाही की बहादुरी पर डीएम-एसपी करेंगे सम्मानित, जानें कारनामा…

ByReporter Pranay Raj

Mar 26, 2026

राज – 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का काफिला गुरुवार को रांची रोड से गुजर रहा था। उसी दौरान देवी मंदिर के समीप एक तीन साल की बच्ची सड़क की ओर बढ़ने लगी। सामने सड़क पर तेज गति में काफिले की गाड़ियां गुजर रही थीं। ड्यूटी तैनात प्रिशक्षु महिला आरक्षी ने बच्ची को देख लिया। इसके बाद वह प्रजेंट ऑफ माइंड का इस्तेमाल करते हुए दौड़कर बच्ची को पकड़कर गोद में उठा ली। आरक्षी की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। हादसा होने पर बच्ची की जान भी जा सकती थी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि बच्ची को एक युवक बाइक से लेकर आए थे। काफिला गुजरने के कारण बाइक खड़ा कर युवक सड़क किनारे खड़ा था। वह बच्ची को बाइक से उतार दिया था। अचानक बच्ची सड़क की ओर बढ़ने लगी। महिला आरक्षी ने दौड़कर बच्ची को पकड़ लिया। नहीं तो बच्ची की जान जा सकती थी।
एसपी भारत सोनी ने बताया कि महिला प्रिशक्षु आरक्षी सोनी प्रियदर्शी को उनके व डीएम के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। प्रशंसा पत्र भी मिलेगा। आरक्षी से सूझबूझ से हादसा टाल दिया।