राहुल रंजन
सरमेरा थाना क्षेत्र के बड़ी मलावां गांव के पास बुधवार की रात कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में कार सवार दामाद-सास की मौत हो गई। जबकि, उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गईं। मृतक चंडी थाना क्षेत्र के सिकरिया गांव निवासी ललन प्रसाद सिंह के 35 वर्षीय पुत्र सुमित कुमार और उनकी सास विभा देवी हैं।
महिला की मौत पटना में इलाज के दौरान हुई। जबकि, युवक की मौके पर जान चली गई थी। सुमित बेगूसराय में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में सेल्स हेड पदािधकारी थे। जख्मी पत्नी आस्था कुमारी पटना में इलाजरत हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
परिवार ने बताया कि सुमित पत्नी व सास संग शेखपुरा स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। उसी दौरान हादसा हुआ। थानाध्यक्ष साकेंद्र कुमार बिंद ने बताया कि दुर्घटना की खबर मिलने पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों जख्मी को पुलिस अस्पताल लाई। जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोिषत कर दिया। एक महिला की मौत पटना में हो गई। अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

