• June 3, 2026 1:55 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रामनवमी शोभा यात्रा : चप्पे चप्पे पर पुलिस की निगाहें , जानें तैयारी…

ByReporter Pranay Raj

Mar 26, 2026

राहुल रंजन – 

रामनवमी के मौके पर शुक्रवार को जिले के कई इलाके में जुलूस निकाला जाएगा। शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में त्योहार संपन्न कराने की तैयारी जिला प्रशासन कर चुकी है। उपद्रवियों को सबक सिखाने के लिए पुलिस तैयार है।

डीएम कुंदन कुमार व एसपी भारत सोनी ने गुरुवार को संयुक्त रूप से बताया कि शोभायात्रा में सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम रहेगा। हुड़दंगियों से सख्ती से निपटा जाएगा। बिहारशरीफ में 54 स्थानों को संवेदनशील घोषित किया गया है। इन इलाकों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।

10 घुससवार पुलिस दल भी गश्ती करेंगे। शहर में सीसीटीवी कैमरों से सभी गतिविधियों की निगरानी की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले में 4500 पुलिस बल और दंडाधिकारियों की चप्पे-चप्पे पर तैनाती की गई है। डीजे बजाने पर पूर्ण रुप प्रतिबंध होगा। नियम तोड़ने पर डीजे जब्ती के साथ मालिक पर एफआईआर होगी।

एसपी ने बताया कि जिले भर में शोभायात्रा के लिए 14 लाइसेंस जारी किए गए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए इस बार विशेष रूप से 10 घुड़सवार पुलिस की तैनाती की गई है। जिले में लगभग 45 सौ पुलिस बल और उनके अनुपात में दंडाधिकारियों को हर चौक-चौराहे पर तैनात किया गया है।