• October 17, 2026 4:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरी पर नकेल नहीं: घर से 11 लाख की संपत्ति पर किया हाथ साफ…

ByReporter Pranay Raj

Mar 26, 2026

राज –

गिरियक थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव में अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर का ताला तोड़कर करीब 11 लाख की संपत्ति की चोरी कर ली। बदमाश 10 लाख का जेवर व 1.20 लाख नगदी, जरूरी दस्तावेज की चोरी कर ले गया।
पीड़िता नीतू कुमारी ने बताया कि पूरा परिवार छठ पूजा मनाने के लिए बाहर गया हुआ था। जिसका फायदा उठाकर चोरों ताला तोड़कर घटना को अंजाम दिया। पड़ोसियों से ताला टूटे होने की खबर पाकर परिवार के लोग गांव लौटें। समीप के खेत में फेंकी एक एक ब्रीफकेस मिला। घटना के खुलास के बाद ग्रामीण पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं। बताया कि पुलिस रात में गश्ती नहीं करती। जिसका फायदा सक्रिय बदमाश उठा रहा है। थानाध्यक्ष श्रीकांत कुमार ने बताया कि पीड़िता के आवेदन पर केस दर्ज कर लिया गया है। अग्रेतर कार्रवाई में पुलिस जुट गई है।