राहुल रंजन –
वेना थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की से हुए सामूहिक दुष्कर्म कांड में दोषियों पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज भीम आर्मी के नेताओं ने दर्जनों सहयोगियों संग मिलकर थाना का घेराव कर दिया। आंदोलन का नेतृत्व अमर आजाद पासवान कर रहे थे।
अमर आजद ने बताया कि बिहार में दलितों और वंचितों के खिलाफ अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि 22 मार्च की यह घटना प्रशासन के विफलता का प्रतीक है। अगर दोषियों को तत्काल गिरफ्तार कर स्पीडी ट्रायल के माध्यम से फांसी की सजा नहीं दी गई तो यह आंदोलन नालंदा से निकलकर पूरे प्रदेश में फैलेगा।
स्पीडी ट्रायल चला कर दोषियों को कठोर सजा दी जाए। वेना थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने प्रदर्शनकारियों को बताया कि एक आरोपित पकड़ा गया है। फरार की तलाश तेज है। हंगामा की सूचना पाकर डीएसपी-2 भी पहुंच गए। वरीय अिधकारी ने त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दे हंगामा शांत कराया।
थाना घेराव करने वालों में सुबोध पासवान, प्रेम पासवान, रजनीश पासवान, नरेश पासवान, बलराम पासवान, रंजीत पासवान, धर्मपाल पासवान, साजन पासवान, अमित पासवान, सोनू पासवान, मुन्ना पासवान सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

