राहुल राज –
इस्लामपुर निवासी विवेक सिन्हा को कांग्रेस का नया जिलाध्यक्ष बनाया गया है। मंगलवार को जिला कार्यालय धनेश्वरघाट के राजेन्द्र आश्रम में समारोह का आयोजन कर कार्यकर्ताओं ने उनका अभिनंदन किया। पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश प्रसाद अकेला ने कार्यभारी सौंपा। नये जिलाध्यक्ष ने कहा कि जिले में कांग्रेस के संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना उनका लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि जिले में कांग्रेस का गौरवशाली इतिहास रहा है। अभी भी कांग्रेस एक पार्टी के रूप में जिले में काफी मजबूत है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट कर साथ लेकर चलने का प्रयास करेंगे। पार्टी के पुराने व कर्मठ कार्यकर्ताओं को तरजीह दी जाएगी। कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया। मंच का संचालन जमाल अशरफ जमाली ने किया।
मौके पर राष्ट्रीय समन्वयक संजय महाराज, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विवेकानंद पासवान, नंदू पासवान, अरुण बिंद, मीर अरशद हुसैन, हरी सिंह, कमाल अहमद, संजू पांडेय, विद्यानंद कुमार, इमरान खान, बच्चन पांडेय, राजेश कुमार, ईं. टीपू , राजेंद्र चौधरी, शैलेन्द्र कुमार, शिशुपाल, मुकेश, एजाज खान, किरानी पासवान आदि मौजूद थे।

