• September 24, 2026 10:11 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एसपी ने महिला व एससी-एसटी थाना का किया निरीक्षण …..

ByReporter Pranay Raj

Sep 24, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने गुरुवार को महिला थाना और अनुसूचित जाति-जनजाति (एससी-एसटी) थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली, अभिलेखों के संधारण और लंबित कांडों के अनुसंधान की स्थिति की समीक्षा की। एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों से विभिन्न मामलों में अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाने और शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई करने का निर्देश दिया। थाना पहुंचने वाले फरियादियों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनने और नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।