राज की रिपोर्ट
चेरो थाना की पुलिस ने सोमवार की शाम मुसहरी गांव के खंधा िस्थत गेहूं के खेत से सुतली बम बरामद किया। बम प्लास्टिक के खुले डब्बे में रखा है। हालांकि, पुलिस बम को संदिग्ध बता रही है। एहतियातन पुलिस ने घटनास्थल के चारों ओर सुरक्षित दूरी में घेरा बनाते हुए आमजन को दूर कर दिया है। ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।
सदर डीएसपी-2 संजय कुमार जायसवाल ने बताया कि चेरो थाना इलाके में सुतली बम जैसा पदार्थ मिला है। एहतियातन मौके को घेरकर नागरिकों से दूरी बना दी गई है। संदिग्ध सुतली बम की जांच के लिए बम निरोधक दस्ता बुलाया गया है। जांच के बाद स्पष्ट होगा कि बरामद संदिग्ध सामान बम है या कोई अन्य वस्तु।

