• April 18, 2026 12:30 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – अधेड़ की मौत के बाद सड़क पर लाश रख हंगामा, खलासी को भीड़ पकड़ी…

ByReporter Pranay Raj

Apr 13, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

चंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार में ट्रक से कुचलकर अधेड़ की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक छोड़कर चालक भाग गया। जबकि, ग्रामीणों ने खलासी को पकड़कर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। खलासी की मानें तो चालक को झपकी आने से हादसा हुआ।

आक्रोशितों ने मुआवजा की मांग करते हुए शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। लोग प्रशासन विरोधी नारेबाजी कर रहे थे। मृतक धरमपुर गांव निवासी 52 वर्षीय जगदीश पंडित हैं। स्थानीय जनप्रतिनििधयों ने समझाकर सड़क से जाम हटाया। ट्रक कोलकाता से पटना जा रहा था।थानाध्यक्ष अिखलेश कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। ट्रक जब्त कर खलासी को हिरासत लिया गया है।