• May 19, 2026 10:00 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – व्यवसायी से लूट का एक आरोपित धराया…

ByReporter Pranay Raj

May 19, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट –

खुदागंज थाना क्षेत्र में रविवार को पांच बदमाशों ने हथियार के बल पर दिनदहाड़े गयाजी जिला के एक व्यवसायी से 60 हजार नगदी, मोबाइल और स्कूटी लूट लिया था। अगले दिन लूटी स्कूटी को बरामद कर लिया गया था।

फुटेज के आधार पर पुलिस ने मंगलवार को एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित खुदागंज के गोपालचक गांव निवासी सुरेश प्रसाद का पुत्र रामप्रवेश प्रसाद है।

डीएसपी कुमार ऋषिराज ने बताया कि फुटेज से एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। घटना में इस्तेमाल दो बाइक, 3000 नगदी बरामद किया गया है। लूटी स्कूटी पूर्व में बरामद कर लिया गया था। फरार बदमाशों की पहचान कर पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी मेंं जुटी है।

छापेमारी टीम में इंस्पेक्टर अजीत कुमार, थानाध्यक्ष दुर्गेश कुमार गहलोत, दारोगा अनिल कुमार सिंह समेत अन्य सुरक्षाकर्मी शामिल थे।