• June 13, 2026 11:34 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ मारपीट , जानें घटना…

ByReporter Pranay Raj

Nov 17, 2021

सूरज – 7903735887 

दीपनगर थाना क्षेत्र के चोरा बगीचा मोड़ के पास बीती रात आधा दर्जन बदमाशाें ने रेस्टोंरेट में तोड़फोड़ करते 20 हजार रुपया लूट लिया। घटना के विरोध पर लुटेरों ने कर्मियों को मारपीट कर जख्मी कर दिया। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। देसी चम्पारण मीट हाउस एण्ड फैमिली रेस्टोरेंट के संचालक संजय कुमार ने घटना की प्राथमिकी थाने में दर्ज कराई है। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में घटना का आरोप है। बदमाशों की करतूत दुकान के सीसीटीवी फुटेज में कैद है। पूर्व में भी बदमाशों ने मारपीट की थी। केस दर्ज होने के बाद भी उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई।

संचालक ने बताया कि करीब आधा दर्जन बदमाश दुकान में घुस आएं और तोड़फोड़ करते हुए लूट की। विरोध करने पर बदमाशों ने कर्मियों को रॉड से पीटा गया। बदमाश 20 हजार लूटकर फरार हो गए। व्यापारिक प्रतिस्पर्धा में एक रेस्टोरेंट मालिक अपने सहयोगियों के साथ घटना को अंजाम दिया। पूर्व में भी उनके कर्मियों की पिटाई की गई थी। केस दर्ज होने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई। मो. मुश्ताक अहमद ने बताया कि पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुटी है।