• June 14, 2026 12:04 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – फिर हुआ चार मकान सील, जानें कारण…

ByReporter Pranay Raj

Nov 17, 2021

राज – 7903735887 

बिहार थाना पुलिस ने पतुआना और बनौलिया में छापेमारी कर 45 लीटर चुलाई शराब बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पतुआना में धंधेबाजों का चार मकान सील कर दिया।
थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि पतुआना में नीतीश कुमार, चंद्रदीप, विक्की और अजीत के घर से 30 लीटर शराब व निर्माण का उपकरण मिला। धंधेबाज नीतीश और इंदल पासवान को शराब पीते पकड़ा गया। चारों धंधेबाजों के मकान को सील कर दिया गया है। इसी तरह बनौलिया से 15 लीटर शराब बरामद हुई। धंधेबाज धर्मेंद्र कुमार फरार होने में सफल रहा। सभी फरार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।