• June 13, 2026 11:37 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – बहन की डोली उठने से पहले निकली भाई की अर्थी…

ByReporter Pranay Raj

Nov 15, 2021

राज – 7903735887 

हरनौत थाना अंतर्गत पुआरी गांव में सोमवार को करंट से युवक की मौत हो गई। मृतक नरेश रविदास का 32 वर्षीय पुत्र सुलेश रविदास है। सूचना पाकर गांव आई पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल ले गई। मौत के बाद गांव में परिवार की चीख पुकार गूंजने लगी।

परिजन ने बताया कि घर के समीप बिजली पोल में करंट आ रहा था। जिसके संपर्क में आकर युवक की करंट से जान चली गई। दिसंबर में युवक के बहन की शादी थी। परिवार के लोग बेटी के विदाई की तैयारी कर रहे थे। घर से बहन की डोली निकलने के पहले भाई की अर्थी निकली। थानाध्यक्ष ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।