• June 11, 2026 6:07 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – लव में फरेब: पत्नी व मासूम बेटी की जिंदगी बना दिया जहन्नूम, गिरफ्तार

ByReporter Pranay Raj

Apr 17, 2026

राज की रिपोर्ट – 

एकंगरसराय थाना पुलिस ने पत्नी व मासूम बेटी की जिंदगी को जहन्नूम बनाने के आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने युवती से प्रेम-विवाह रचाया। फिर बेटी जन्म देने पर उसे घर से निकाल दिया था। गिरफ्तार आरोपित गयाजी जिला के बेलागंज थाना क्षेत्र लोदीपुर नेउरी निवासी सोहन कुमार उर्फ शुभम है। पीड़िता तेल्हाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीया युवती ने घटना की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय के सुपुर्द कर दिया गया।

मांग में सिंदूर भर बनाया था पत्नी

आरोपों में युवती ने बताया है कि जान पहचान होने के बाद युवक उन्हें प्रेम जाल में फांस लिया। फिर मंदिर ले जाकर मांग में सिंदूर भरकर शादी रचा ली। शादी के बाद पटना में रखा। परिवार व समाज के सामने शादी करने की बात कहने पर वह टाल रहा था। बेटी को जन्म देने पर वह घर से निकाल दिया। आरोपित के फरेब के कारण उनकी व मासूम बेटी की जिंदगी जहन्नूम बन गई है। समाज हिकरात की नजरों से देख रहा है।