• April 17, 2026 10:24 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – कार से मिली शराब खेप, दो महिला संग चार गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Apr 17, 2026

राज की रिपोर्ट – 

पावापुरी ओपी पुलिस ने एनएच पर कार्रवाई कर कार से 135 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद करते हुए दो महिला समेत चार सवारों को गिरफ्तार कर लिया। शराब झारखंड से बेगूसराय ले जाई जा रही थी।
गिरफ्तार धंधेबाजों में िस्व. नारायण प्रसाद का कार चालक पुत्र अशोक केसरी, छपड़ा जिला के बनियापुर थाना क्षेत्र के शाहपुर निवासी मुसाफिर साह, झारखंड के बोकारो जिला के बालाडीह थाना क्षेत्र के मंशासिंगार निवासी विजय साहनी की पत्नी रािधका देवी और रांची के लालपुर चौक थाना क्षेत्र निवासी स्व. बंटी मुंडा की पत्नी नीलू देवी शामिल हैं।
ओपी प्रभारी गौरव कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर कार्रवाई की गई। कार के तहखाना में शराब छिपाकर रखी गई थी। मौके से दो महिला समेत चार सवारों को पकड़ा गया। खेप बेगूसराय ले जाई जा रही थी। अग्रेतर कार्रवाई जारी है।