राज –
इसलामपुर थाना पुलिस ने फैजान हत्याकांड के मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित मृतक का दोस्त है। खाने-पीने के दौरान नशे में हुए विवाद में उसने फैजान की हत्या की थी।
रविवार की सुबह मलह बिगहा गांव में पइन किनारे से युवक की लाश मिली थी। जिसके बाद पत्नी मेहरूनिशा ने एक नामजद व कुछ अज्ञात को आरोपित कर केस कराया था। गिरफ्तार आरोपित दक्षिणी मलह बिगहा गांव निवासी महफुज आलम का पुत्र अजहर अंसारी उर्फ उद्दीन है। हिलसा डीएसपी-2 कुमार ऋषिराज ने बताया कि शनिवार की शाम उद्दीन, फैजान को घर से बुलाकर अपने साथ लाया था। खाने-पीने के दौरान दोनों का आपस में झगड़ा हो गया। जिसके बाद बदमाश ने फैजान की हत्या कर दी।
छापेमारी टीम मे थानाध्यक्ष अनिल कुमार पांडेय, दारोगा शफी उल्लाह अंसारी, अरुण कुमार राय, सिपाही अजीत कुमार, पप्पु कुमार समेत अन्य कर्मी शामिल थे।

