• June 3, 2026 1:58 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – चोरी पर नकेल नहीं: व्यवसायी के घर का टूटा ताला…

ByReporter Pranay Raj

Mar 16, 2026

राहुल रंजन 

चंडी थाना क्षेत्र के नैली गांव में चोरों ने बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की संपत्ति चोरी कर ली। घटना सुधीर कुमार सिंह के ताला लगे घर में हुई। सुबह में ग्रामीणों की नजर टूटे ताले पर गई। सूचना पाकर गृहस्वामी लौट आएं।
परिवार 35 लाख की संपत्ति चोरी का आरोप लगा रहे हैं। पीड़ित के अनुसार अधिकांश जेवर उनकी बहन की शादी के समय चढ़े हुए थे, जिन्हें घर में सुरक्षित रखा गया था। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। पीड़ित ने चंडी थाना में केस का आवेदन दिया है। सूचना के बाद पुलिस जांच में जुट गई।