• July 6, 2026 10:50 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – हरनौत पैथोलॉजी संचालक हत्याकांड का खुलासा , जानें आरोपी ….

ByReporter Pranay Raj

Jul 6, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

हरनौत थाना पुलिस ने सोनू हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। विधवा सास से अवैध संबंध में दामाद ने दो सहयोगियों के साथ मिलकर कांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने मुख्य आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित वेना थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी शंभू सिंह का पुत्र मुकेश कुमार है। वह वर्तमान में हरनौत के पटेल नगर में रह रहा था।

मृतक चेरन गांव निवासी 35 वर्षीय सोनू कुमार उर्फ अजीत थे, जो पैथोलॉजी सेंटर चलाने के साथ जमीन की खरीद-बिक्री भी करते थे।पूछताछ में मुकेश ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसकी विधवा सास, सोनू के पैथो सेंटर में काम करती थी। सास और सोनू के अवैध संबंध की भनक लगने पर दोनों पक्षों में पूर्व से विवाद और मारपीट हुई थी। उसी रंजिश में मुकेश ने सहयोगियों संग चाकू, रॉड व बांस से पीटकर सोनू को मौत के घाट उतार दिया। घटना में इस्तेमाल बाइक भी बरामद हुई है।

थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया कि एसटीएफ के सहयोग से तकनीक और सूचना तंत्र के आधार पर आरोपित तक पहुंचा गया। घटना में दो अन्य सहयोगियों की संलिप्तता सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। सास घटना के बाद से फरार है।