• October 11, 2026 12:41 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – पुल के नीचे सूखी नदी में मिली मजदूर की लाश, लगा हत्या का आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Jul 6, 2026

राज की रिपोर्ट – 

सोहसराय थाना क्षेत्र के बीच बाजार अड्डापर मोहल्ले में सोमवार की सुबह पंचाने नदी पर बने पुल के नीचे एक मजदूर की लाश मिली। मृतक की पहचान औंगारी थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी महेश चौधरी के 40 वर्षीय पुत्र निरंजन चौधरी के रूप में की गई। मृतक परिवार के साथ बीच बाजार घोड़ागली में रहते थे। पुलिस प्रारंभिक जांच में मौत को हादसा बता रही है। वहीं, परिजन चाकू गोद व मारपीट कर हत्या बता रहे हैं। शरीर पर जख्मों के निशान से परिजन के आरोपों को बल मिल रहा है।

पत्नी प्रमिला देवी ने बताया कि रात में पति मुर्गा पकाने बोले। फिर खैनी लाने निकल गए। सुबह उनकी लाश मिली। महिला ने आरोप लगाया कि चाकू से व पीटकर उनके पति की हत्या की गई है। महिला यह भी बताई कि पति अक्सर पुल के ऊपर बैठा करते थे।

सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मौत का कारण हादसा प्रतीत हो रहा है। पूछताछ में पता चला कि मृतक नशा करने के बाद पुल पर बैठा करते थे। अंदेशा है कि पुल से गिरकर उनकी जान गई। सभी बिंदुओं पर जांच जारी है। एफएसएल टीम मौके से साक्ष्यों का नमूना एकत्र कर उसे जांच को ले गई।