राहुल रंजन की रिपोर्ट
बिहार थाना क्षेत्र में निचली किला गढ़पर मोहल्ला में यादव छात्रावास के पास सोमवार को यात्री बस पर हमला हो गया। 10-12 युवकों ने बिहारशरीफ से शेखपुरा जा रही बस में तोड़फोड़ की, चालक-खलासी को लोहे की पाइप और लाठी से पीटा और 5 हजार रुपए लूट लिया। जख्मी चालक नीतीश कुमार ने बताया कि छात्रावास के पास 4-5 युवक खड़े थे। सवारी समझकर बस रोकी तो उन्होंने जबरन चाबी निकाल ली और फोन कर अन्य साथियों को बुला लिया। पहले खलासी पप्पू यादव को घेरा, फिर बस में घुसकर चालक को पीटा।
चालक ने बताया कि रक्षा बंधन के दिन भीड़ के कारण बस स्टॉपेज से थोड़ा आगे रुकी थी। इस पर एक यात्री ने गाली-गलौज कर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी। आशंका है उसी रंजिश में सुनियोजित हमला किया गया। घटना से बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि बदमाशों की पहचान के लिए इलाके सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

