• August 31, 2026 10:26 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – एक्शन में लहेरी पुलिस: कट्‌टा-ब्राउन शुगर संग दो गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

Aug 31, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट 

लहेरी थाना पुलिस ने 24 घंटे में दो बड़ी कार्रवाई की। एक तरफ हथियार के साथ घूम रहे बदमाश को दबोचा, तो दूसरी तरफ नशे के सौदागर को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया।

पहली कार्रवाई सोमवार को न्यू नालंदा कॉलोनी में हुई। गुप्त सूचना पर छापेमारी कर पुलिस ने देसी कट्‌टा के साथ छोटू कुमार को गिरफ्तार किया। आरोपी श्याम सुंदर प्रसाद का पुत्र है, उसका पैतृक घर छबिलापुर थाना के मैयार गांव है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार रजक ने बताया कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हथियार लेकर घूम रहा था।

दूसरी कार्रवाई रविवार देर शाम मामू-भगिना मोड़ के पास हुई। पुलिस ने आशा नगर निवासी ऋषि कुमार के पुत्र रवीश कुमार को 5 ग्राम 220 मिलीग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा। थानाध्यक्ष ने बताया कि तस्कर से पूछताछ जारी है, उसके नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।