• June 28, 2026 10:48 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – खेत में मिली अधेड़ की लाश, भूमि-विवाद में हत्या का आरोप…

ByReporter Pranay Raj

Jun 28, 2026

राज की रिपोर्ट 

मानपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव में शनिवार रात 51 वर्षीय दिनेश यादव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। प्रांरभिक जांच में पुलिस करंट से मौत बता रही है। जबकि, परिजन भूमि-विवाद में सुनियोजित हत्या का आरोप लगा रहे हैं।
परिवार ने बताया कि रात में कुछ लोग अधेड़ को मछली पकड़ने का बहाना बनाकर साथ ले गए। देर तक घर न लौटने पर खोजबीन शुरू हुई तो रविवार सुबह उनका शव खेत में पड़ा मिला। घर से बुलाकर ले जाने वाले लोग करंट से मौत बता रहे हैं। करंट से मौत होती तो शरीर पर जख्म या निशान होता। शरीर पर करंट का कोई निशान नहीं है। सुनियोजित तरीके से उनकी हत्या की गई है। चार महीने पहले दिनेश के बेटे की भी सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। अब पिता की मौत से परिवार टूट गया है। गांव में परिवार की चीख-पुकार से गांव गूंज रही है।
थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार शर्मा ने बताया कि सूचना करंट से मौत की मिली थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण साफ होगा। पुलिस अग्रेतर कार्रवाई कर रही है।