राहुल रंजन की रिपोर्ट
बिहार थाना के उपरौरा गांव में शुक्रवार की शाम बदमाशों ने किराना दुकानदार त्रिभुवन पंडित को सीने में गोली मार दी थी। रविवार को इलाज के दौरान जख्मी की पटना में मौत हो गई। खुदरा नहीं देने पर बदमाश ने गोली मारी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में राजकुमार पासवान और अजीत कुमार शामिल हैं।
आरोपों में परिजनों ने बताया था कि शाम में एक युवक खुदरा मांगने किराना दुकान पर आया। त्रिभुवन ने खुदरा नहीं रहने की बात कही। जिसके बाद बदमाश ने दुकानदार पर फायर कर दिया। निशाना चूकने से पहली गोली पैर के पास से निकल गई, जबकि दूसरी गोली सीने को चीरकर पार कर गई। दुकानदार की मौत इलाज के दौरान पटना में हो गई।
थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि घटना के बाद दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौत के बाद दर्ज केस में हत्या की सुसंगत धारा लागू कर पुलिस अग्रेतर कार्रवाई में जुट गई है।

