• June 29, 2026 10:10 pm

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – व्यवसायी से लूट: पिटाई कर नगदी-चेन मोबाइल लूटकर फरार…

ByReporter Pranay Raj

Jun 29, 2026

एन के सिन्हा की रिपोर्ट 

दीपनगर थाना क्षेत्र के तकियापर मोहल्ला में सोमवार दिनदहाड़े चार बदमाशों ने बाजार समिति के व्यवसायी को मारपीट कर लूट लिया। पिटाई से व्यवसायी अचेत हो गए। बदमाश नगदी, सोने की चेन और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। बैग में सवा लाख से अधिक रुपए थे।जख्मी लहेरी थाना क्षेत्र कमरूद्दीनगंज निवासी रामप्रीत प्रसाद के पुत्र संजय कुमार को सदर अस्पताल लाया गया। व्यवसायी कलेक्शन कर बाइक से लौट रहे थे तभी वारदात हुई। पुलिस ने फर्द बयान पर चार अज्ञात व दो नामजद पर केस दर्ज किया है।संजय ने बताया कि बाजार समिति में उनकी सब्जी गद्दी है। दोपहर में दुकान बंद कर बाइक से तकादा कर रहे थे।

डेढ़ बजे तकियापर सूर्य मंदिर के पास घात लगाए बदमाशों ने बांस से सिर पर वार किया। हेलमेट का शीशा टूटकर नाक में धंस गया और वे गिर पड़े। फिर लाठी-डंडे बरसाए। होश आने पर हैंडल पर लटका बैग, चेन और मोबाइल गायब था। बैग में सवा लाख नगदी था। सत्येंद्र पासवान और उसका भाई डील्लू पासवान भी लूटपाट में शामिल था। उसी के इशारे पर घटना हुई। सत्येंद्र ने एक सब्जी विक्रेता महिला को शराब के केस झूठा केस में फंसा दिया था। महिला की वह मदद किए थे। उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि घटना की जांच तेज कर दी गई है। बदमाशों की पहचान के लिए फुटेज की जांच की जा रही है। दो नामजद की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।