• July 12, 2026 12:09 am

Har Khabar Har Samay

न्यूज नालंदा – राजगीर: बिना अनुमति के चल रहे झूला से गिरकर युवक की मौत, गिरफ्तार…

ByReporter Pranay Raj

May 26, 2026

राहुल रंजन की रिपोर्ट – 

राजगीर के मलमास मेला में सोमवार की रात करीब 8 बजे सुनामी झूला से गिरकर युवक की मौत हो गई। मृतक नवादा जिला निवासी विक्की गांव निवासी अमन कुमार हैं। युवक अपने परिवार के साथ मेला घूमने आए थे। झूला के कलाबाजी करते ही युवक का सेफ्टी बेल्ट खुल गया। जिससे युवक 50 फीट की ऊंचाई से लोहे की रोड पर गिरा। इसके बाद सिर के बल जमीन पर गिरकर जख्मी हो गया। जख्मी को विम्स से बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था। उसी दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने सुनामी झूला को जब्त कर संचालक राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया। एहतियातन प्रशासन ने ज्यादा ऊंचाई वाले झूले को बंद कर दिया। सभी झूला संचालको को संचालन के लिए प्रति दिन अनुमति लेना होता है। सोमवार को सुनामी झूला संचालक ने संचालन की अनुमति नहीं ली थी।
मंगलवार को प्रशासन ने रात 11 बजे के बाद मेला बंद करने का आदेश जारी कर दिया। जिसके बाद विरोध में सभी मेला संचालकों ने मेला बंद कर दिया। इसके बाद प्रशासन ने 11 बजे के बाद मेला चालू रखने का मौखिक आदेश दिया। तब मेला चालू हुआ।
सेफ्टी बेल्ट खुलने से हादसा
मृतक के भाई प्रिंस ने बताया कि वह अमन के साथ झूला पर थे। झूला के हवा में कलाबाजी करते ही भाई का सेफ्टी बेल्ट खुल गया। जिससे वह ऊंचाई से नीचे गिर गया। इसके बाद उसकी जान चली गई।
राजगीर एसडीओ ने बताया कि सोमवार को सुनामी झूला संचालक ने संचालन का अनुमति नहीं लिया था। घटना के बाद संचालक को गिरफ्तार कर झूला जब्त कर लिया गया। एहतियातन ऊंचाई वाले 6 झूलों को बंद करन दिया गया है। थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पुलिस के बयान पर केस दर्ज किया गया।