राहुल रंजन –
बिंद थाना क्षेत्र के एक गांव में भतीजा ने चाची से दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाश ने परिवार के साथ मिलकर जबरन जहर पिलाकर चाची की हत्या कर दी। मृतका शिवकुमार यादव की 35 वर्षीया पत्नी क्रिन्ता देवी हैं। मृतका की मां अस्थावां निवासी जयनंदन यादव की पत्नी गिरिजा देवी ने भतीजा समेत 7 को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। मृतका दो बच्चों की मां थीं।
मां ने बताया कि 10साल पहले बेटी की शादी हुई थी। शादी के बाद से भैंसुर व उसका परिवार बेटी को प्रताड़ित करता था। रविवार की अल सुबह बेटी घर में अकेली थी। उसी दौरान भतीजा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपित ने परिवार के साथ मिलकर जबरन जहर पिलाकर बेटी की हत्या कर दी। मौत के पहले बेटी ने कॉल कर घटना की जानकारी मायके के परिवार को दे दी थी।
प्रभारी थानाध्यक्ष अनुज कुमार ने बताया कि मृतका की मां ने भतीजा, भैंसुर, गोतनी समेत सात को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। दुष्कर्म प्रयास के विरोध पर हत्या का आरोप लगा है। आरेापतों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

